नयागांव। नयागांव नगर परिषद कार्यालय के पास शनिवार सुबह करीब 5 बजे खड़ी स्कॉर्पियो को आग लगा दी गई। आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। आग से गाड़ी के अंदरूनी हिस्से, तार, शीशे और चारों टायर जल गए तथा वाहन लोहे के ढांचे में तब्दील हो गया। गाड़ी मालिक जसप्रीत सिंह और स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आरोप है कि सूचना के करीब 30 से 40 मिनट बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। जसप्रीत सिंह की शिकायत पर नयागांव थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगाने के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। संवाद