खरड़। न्यू गार्डन कॉलोनी खरड़ मे शनिवार की रात को एक घर के बाहर से स्कूटर चोरी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुर दी है। घर के मालिक अनिल आनंद ने बताया कि उनके बेटे हितेश ने रात को लगभग 8:30 बजे दुकान से आकर स्कूटर बाहर ताला लगाकर खड़ा किया था । 20 मिनट बाद जब वह बाहर आया तो स्कूटर गायब था घर में लगे सीसीटीवी में उसने जब चेक किया तो देखा कि एक युवक स्कूटर में चाबी लगाकर ले जा रहा है। अपने स्तर पर तलाश करने के बाद अनिल आनंद ने खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में स्कूटर चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।