फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात महीने बाद खुले स्कूल, 35 फीसदी ही बच्चे पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। लगभग सात महीने बाद पंजाब के सरकारी और प्राइवेट स्कूल खुल गए हैं। 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी स्कूल पहुंचना शुरू हो गए हैं। सोमवार को पहला दिन होने के कारण जिले के स्कूलों में केवल 30 से 35 फीसदी बच्चे ही स्कूल पहुंचे हैं।
विज्ञापन

स्कूल खुलने संबंधी पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण करने के उपरांत जिला शिक्षा अफसर हिम्मत सिंह हुंदल ने कई स्कूलों का दौरा करते हुए अध्यापकों और छात्रों से बातचीत की। हुंदल ने बताया कि जिले के अलग-अलग स्कूलों में आई रिर्पोटों के अनुसार छात्रों और अध्यापकों में काफी उत्साह देखने को मिला। इसके साथ ही स्कूल प्रिंसिपल और अध्यापकों की ओर से कोविड-19 संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करने के प्रबंधों को अच्छे ढंग से लागू किया गया। सैनिटाइजेशन, मशीनों, मास्क और सामाजिक दूरी बनाकर बैठने का विशेष प्रबंध किया गया।
अभिभावकों की सहमति से स्कूल आए बच्चे
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़कियां की प्रिंसिपल चरणजीत कौर और सिंघपुरा की प्रिंसिपल वंदना पुरी ने बताया कि उन्होंने स्कूल में 9वीं से 12वीं के छात्र अभिभावकों की सहमति से उपस्थित हुए। पहला दिन होने के कारण अभिभावकों में कुछ डर था। उन्होंने बताया कि कुछ समय के बाद बच्चों की संख्या बढ़ जाएगी। वहीं, कई अभिभावकों ने आठवीं तक के बच्चों का भी स्कूल लगाने की मांग उठाई। इस मौके पर छात्रा हरजिन्द्र कौर, नरेन्द्र कौर, हेमा और अमनदीप कौर ने स्कूल खुलने पर खुशी जताई। अध्यापकों की ओर से बच्चों को पढ़ाई करवाने के अतिरिक्त कोविड-19 की हिदायतों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पढ़ाई का जो माहौल स्कूल में मिलता है वह घर पर नहीं मिला और उसका अपने दोस्तों के साथ संपर्क हुआ है। उन्होंने निरंतर स्कूल आने की इच्छा भी प्रगट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें