कुराली। गांव बूथगढ़ के सरकारी हाई स्कूल में अध्यापिका की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्कूल को बंद कर दिया गया है। सरकार के आदेशों के बाद स्कूल खोले गए और सिविल अस्पताल बूथगढ़ द्वारा स्टाफ के कोरोना टेस्ट किए जाने के बाद स्कूल की एक अध्यापिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अध्यापिका लगातार स्कूल आ रही थी और वह ड्यूटी के दौरान अध्यापकों और विद्यार्थियों के संपर्क में भी आई है।
मुख्याध्यापिका जगजीत कौर ने अध्यापिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस संबंधी उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। अभी स्कूल को अगले आदेशों तक बंद किया है और समूह स्टाफ को एकांतवास में रहने की हिदायत की गई है। उन्होंने कहा कि माहौल ठीक होने के बाद स्कूल को सैनिटाइज करवाकर खोला जाएगा।