फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लिंक सड़कों की खस्ताहाल से स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात में सड़कों पर जमा पानी और कीचड़ से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग उठाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
लांडरां/बनूड़। आसपास के गांवों की लिंक सड़कों की खस्ताहाल स्थिति से स्कूली बच्चों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में सड़कों पर पानी जमा होने और कीचड़ फैलने से दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। साई एजुकेशन के चेयरमैन, मुस्लिम फ्रंट ऑफ पंजाब हलका राजपुरा के मुख्य सलाहकार, स्वतंत्रता सेनानी मजलिस अह्रार-ए-हिंद जिला मोहाली के अध्यक्ष और इस्लामिया पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कारी अली अहमद साहिब करीमी ने बताया कि गांव नंगल सलेमपुर से मनौली सूरत, छड़बड़, मठियाड़ा, धर्मगढ़, बुड़्ढणपुर, खलौर और खासपुर को जाने वाली लिंक सड़कों की हालत काफी खराब है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से इन सड़कों की मरम्मत नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है। इससे स्कूली बच्चों को भी आवागमन में दिक्कत होती है। करीमी ने आरोप लगाया कि समस्या के बावजूद प्रशासन की ओर से सड़कों की मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने पंजाब सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों से इन लिंक सड़कों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें