फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 बोर्ड परीक्षा की तैयारी: पीएसईबी ने जारी किया 10वीं-12वीं के फॉर्म भरने का शेड्यूल, देरी पर होगी कार्रवाई

Tue, 06 Oct 2026 02:30 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्धारित समय के भीतर परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी करने की हिदायत दी है, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने फरवरी-मार्च 2027 में होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की नियमित बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करवाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल संबंधित स्कूलों की लॉग-इन आईडी पर उपलब्ध करवाया गया है। 
विज्ञापन


बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित शेड्यूल के अनुसार परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल प्रमुख की होगी। बोर्ड से संबंधित एसोसिएटेड और एफिलिएटेड संस्थाओं के खिलाफ एफिलिएशन नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

सरकारी स्कूलों के मामले में संबंधित प्रिंसिपल या मुख्य अध्यापक के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई के लिए निदेशक, शिक्षा विभाग (एलीमेंटरी/सेकेंडरी) को लिखा जाएगा। बोर्ड ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्धारित समय के भीतर परीक्षा फॉर्म भरने और फीस जमा करवाने की प्रक्रिया पूरी करने की हिदायत दी है, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें