फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैटरडे प्रीमियर लीग : फ्यूचर विजन रियल्टर्स ने पुआध आले को 11 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। तड़ौली गांव के पास न्यू वर्श्योर क्रिकेट अकादमी में सैटरडे वर्श्योर प्रीमियर लीग के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में फ्यूचर विजन रियल्टर्स ने पुआध आले की टीम को 11 रनों से शिकस्त दी। आखिरी ओवर तक चले इस संघर्षपूर्ण मैच में गेंदबाजों ने फ्यूचर विजन की जीत पक्की कर दी। शानदार गेंदबाजी के लिए नितिन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्यूचर विजन रियल्टर्स की शुरुआत काफी खराब रही। टीम ने महज 40 रन पर ही 4 मुख्य विकेट गंवा दिए। इसके बाद गुरप्रीत ने मोर्चा संभाला और मैदान के चारों तरफ छक्कों की बरसात कर दी। उन्होंने मात्र 28 गेंदों में 6 छक्कों और 1 चौके की मदद से 52 रनों की आक्रामक पारी खेली। उनके इस योगदान की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 162 रनों का स्कोर बनाया। पुआध आले की ओर से पाला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके।
विज्ञापन


पुआध आले की सधी शुरुआत, लेकिन मध्यक्रम लड़खड़ाया
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुआध आले की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की। टेमो और अमन सोहल ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़कर जीत की उम्मीद जगाई। 82 रन के स्कोर पर लगातार दो विकेट गिरने और 97 रन पर प्रियांशु के आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई। रंगी ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन उनके आउट होते ही टीम दबाव में आ गई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पुआध आले की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 151 रन ही बना सकी।

गेंदबाजों ने पलटा मैच का रुख
लक्ष्य का बचाव करते हुए फ्यूचर विजन के गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। नितिन और निशु वर्मा ने घातक गेंदबाजी कर 4-4 ओवर के अपने स्पैल में 3-3 विकेट चटकाए। मध्य ओवरों में इन दोनों गेंदबाजों ने न केवल रन गति पर लगाम लगाई बल्कि पुआध आले की बल्लेबाजी की रीढ़ भी तोड़ दी, जो अंत में उनकी हार का मुख्य कारण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें