राष्ट्रीय खेल दिवस पर टेबल टेनिस टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज 6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज में प्रिंसिपल गुरिंदरजीत कौर के नेतृत्व में कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा मेजर ध्यानचंद को समर्पित राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विभाग ने टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया। जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस मुकाबले के दौरान लड़कों में संजीव गिर ने पहला, शुभम नाटा ने दूसरा और जनप्रीत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों में सिमरनजीत कौर ने पहला, अरप्रीत कौर ने दूसरा और लवलीन सोढ़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज की छात्रा इशा ने राष्ट्रीय खेल दिवस को समर्पित चार्ट तैयार किए। इस अवसर पर कॉलेज की उप-प्राचार्य गुंजीत कौर ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिमरप्रीत ने बच्चों को मेजर ध्यानचंद के जीवन और खेल उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। प्रोफेसर जगतार सिंह चिल्ला ने विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।