फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पांच दिन से थमे सफाई के पहिए चले, शहरवासियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पांच दिन से कूड़े के ढेर और बदहाल सफाई व्यवस्था से जूझ रहे मोहालीवासियों को बुधवार को राहत मिली। आईटी सिटी सेक्टर-66बी की ओर रोष मार्च के ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से मेयर और नगर निगम कमिश्नर के साथ हुई बैठक में सफाई कर्मचारियों की मांगों पर सहमति बनी। इसके बाद हड़ताल स्थगित कर दी गई और सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए। शहर में कूड़ा उठाने और सफाई का काम भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

पंजाब सफाई मजदूर फेडरेशन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह और प्रदेश महासचिव पवन गोडयाल ने बताया कि एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल्ल के सहयोग से यूनियन नेताओं की मेयर सरबजीत सिंह समाना और निगम कमिश्नर संदीप सिंह के साथ बैठक करवाई गई। बैठक में चीफ इंजीनियर नरेश बत्ता समेत निगम अधिकारी और यूनियन प्रतिनिधि मौजूद रहे।
एक सप्ताह में पांच महीने का वेतन दिलाने का भरोसा
मोहन सिंह ने बताया कि ठेकेदारों के माध्यम से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों का पांच महीने का बकाया वेतन एक सप्ताह में दिलाने का भरोसा दिया गया। कथित तौर पर गलत तरीके से हटाए गए चार कर्मचारियों की ड्यूटी बहाल करने और ईएसआई का पैसा जमा करवाने पर भी सहमति बनी। आईटी सिटी में लगाए गए नए कर्मचारियों को हटाने तथा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की पुरानी व्यवस्था बहाल रखने पर भी आश्वासन मिला।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने कहा कि सभी कर्मचारी काम पर लौट आए हैं और शहर की सफाई पहले की तरह होगी। उन्होंने लोगों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया और सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें