फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: खुले में गिरा रहे थे सेनेटरी पैड्स और डायपर, होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 01 Apr 2025 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने एसएलएफ पोंड का किया दौरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर के सेनेटरी विभाग की ओर से डंपिंग ग्राउंड में बनाए गए एसएलएफ पोंड का सही ढंग से इस्तेमाल न करने और सेनेटरी पैड्स व डायपर को खुले में गिराए जाने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वीरवार को प्रदूषण कंट्रोल विभाग के अधिकारियों ने मौके का दौरा किया। टीम ने हालात देखने के बाद सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग की एसडीओ तान्या ने मौके का दौरा करने के बाद जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। एसडीओ ने बताया कि एसएफएल पौंड के हालत देखकर लगता है की यह काफी समय से इस्तेमाल नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि डंपिंग ग्राउंड्स में मवेशियों का घूमना और दूषित पानी का खुले में छोड़ना और सुखना चो में गिराना भी गलत है। उन्होंने बताया कि इस डंपिंग ग्राउंड में कई काम नियमों के खिलाफ हो रहे हैं। इस कारण उन्होंने जल्द कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
सेनेटरी पैड्स व डायपर का खुले में गिराया जाना कितना घातक

नगर परिषद के सेनेटरी विभाग की ओर से एसएफएल पोंड का लंबे समय से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। सेनेटरी पैड्स के अलावा बच्चों व बजुर्गों के डायपर्स को खुले में गिराया जा रहा है। इसका खराब असर पर्यावरण पर पड़ रहा है। सेनेटरी पैड्स और डायपर में इस्तेमाल किए जाने वाला केमिकल और प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक है।
बता दें कि अगर सेनेटरी पैड को मिट्टी में दबाया जाए तो इसमें मौजूद केमिकल मिट्टी के सूक्ष्म जीवों को खत्म कर देते हैं। इस कारण धरती की पैदावार करने की ताकत खत्म होने लगती है। ज्यादातर सेनेटरी पैड्स में ग्लू और सुपर ऑब्जर्वेंट पॉलीमर होते हैं, जिन्हें नष्ट होने में वर्षों लग जाते हैं। इस लिए एसएलएफ पिट बनाकर साइंटफिक तरीके से ही इन्हें नष्ट किया जाना चाहिए। लेकिन नगर परिषद की ओर से ऐसा नहीं किया जा रहा है। जिस कारण हमारे पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


कोट्स

हमने आज जो मौके का दौरा किया है उसमें प्रदूषण नियंत्रण के नियमों का काफी उल्लंघन पाया गया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और जल्द ही सख्त एक्शन लिया जाएगा।- तान्या, एसडीओ, प्रदूषण कंट्रोल विभाग, जीरकपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें