मोहाली। टीचरों के कोरोना संक्रमित होने के बाद 48 घंटे के लिए बंद हुए जिले के दो स्कूल सोमवार को दोबारा खुल गए। इसके साथ ही सेहत विभाग की टीमें स्कूलों में पहुंची। साथ ही डेढ़ सौ के करीब छात्रों के कोरोना जांच संबंधी सैंपल लिए गए। सैंपलों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इनकी मंगलवार को रिपोर्ट आएगी।
जानकारी के मुताबिक मोहाली शहर के फेज-3बी1 स्थित सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल व जीरकपुर के पास स्थित दियालपुरा में नौ के करीब अध्यापक कोरोना संक्रमित हुए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने तुरंत स्कूलों को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया था। इस दौरान प्रशासन की तरफ से स्कूलों में सैटिनाइज करवाया था। साथ ही तय किया गया था कि सोमवार को स्कूल खुलेंगे। इसके बाद वहां पर पढ़ने वाले छात्रों और टीचरों के कोरोना की जांच संबंधी सैंपल लिए जाएंगे। इन दोनों स्कूलों में ढाई हजार से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन इस मामले में जरा सभी भी चूक नहीं कर रहा है।