फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में घुसा सांभर, लोगों व पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर में भटककर पहुंचे एक सांभर के पीछे कुछ कुत्ते पड़ गए। वह जान बचाने के चक्कर में कांटेदार तारों में फंसकर घायल हो गया।
विज्ञापन

बता दें कि वडाली रोड पर सांभर को देखकर कुछ व्यक्तियों ने शिकारी कुत्तों की सहायता से सांभर का शिकार करने की भी कोशिश की। यह देख कुछ लोगों ने इस संबंधी पुलिस और नगर काउंसिल को सूचित किया। इस दौरान सांभर को काबू करने में आ रही मुश्किल को देखते हुए लोगों ने खरड़ के एसडीएम हिमांशु जैन को इस संबंधी बताया। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए काउंसिल को जरूरी प्रबंध करने और वन विभाग के अधिकारियों को मौके पर पहुंचने के आदेश दिए। वहीं एसएचओ कुलवंत सिंह ने तुरंत वन विभाग को सूचित करके एएसआई बलविंदर सिंह को मौके पर भेजा। एएसआई बलविंदर सिंह ने लोगों की मदद से बड़ी जद्दोजहद से सांभर को काबू किया। वन विभाग की टीम रमनदीप कौर की अगुवाई में कुराली पहुंची। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि सांभर वन विभाग के हवाले कर दिया है। वह इलाज उपरांत उसे सिसवां के जंगलों में छोड़ देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें