फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: उधार शराब न देने पर सेल्समैन को पीटा, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव भागसी में उधार शराब न देने पर एक ठेके के सेल्समैन की बेरहमी से पिटाई की गई। यह घटना मंगलवार रात लगभग 10:30 बजे हुई। पुलिस ने दो नामजद और छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित सेल्समैन तुलसी शाह ने डेराबस्सी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। तुलसी के अनुसार, वह गांव भागसी स्थित देसी-अंग्रेजी शराब के ठेके पर काम करता है। एसआई परमजीत सिंह ने बताया कि कुछ युवक ठेके पर उधार शराब मांगने आए थे।
विज्ञापन

सेल्समैन के इनकार करने पर आरोपियों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की। घटना के दौरान पीड़ित को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गौरव उर्फ गोरा और प्रिंस उर्फ कीतू को नामजद किया है। इनके साथ पांच-छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज हुआ है। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत सिंह के अनुसार सभी आरोपी फिलहाल गिरफ्त से बाहर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें