फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: संत बाबा महिंदर सिंह को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। संत बाबा महिंदर सिंह लंबियां वाले, जिनका 26 मार्च को देहांत हो गया था, का अंतिम संस्कार शनिवार को गुरुद्वारा श्री अंगीठा साहिब में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महापुरुषों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और परिजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार की रस्म उनके पुत्र संत बाबा उमराव सिंह ने निभाई। इससे पहले बाबा की अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें उनकी पार्थिव देह को फूलों से सजे रथ पर रखकर संगत के दर्शनार्थ रखा गया। यह यात्रा गुरुद्वारा संत मंडल अंगीठा साहिब लंबियां से शुरू होकर गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां ढक्की साहिब (सेक्टर-82), गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना, गुरुद्वारा श्री धन्ना भगत (फेज-8) और गुरुद्वारा श्री अंब साहिब (फेज-8) होते हुए वापस अंगीठा साहिब पहुंची। इसके बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें