फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सहोड़ा के एथलीट हरप्रीत ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव सहोड़ा के एथलीट हरप्रीत सिंह ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करके रजत पदक जीता।
विज्ञापन

हरप्रीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने बेंगलुरु में आयोजित इंडियन ग्रां प्रिक्स-3 प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व किया और तीन हजार मीटर दौड़ में भाग लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह दौड़ 8.15 मिनट में पूरी कर इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके एनआईएस कोच रामा शंकर के मार्गदर्शन और उनकी अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम है। हरप्रीत ने कहा कि इस जीत के साथ अब जून के अंत में होने वाली इंटरस्टेट नेशनल चैंपियनशिप के लिए उनकी जगह पक्की हो गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस प्रतियोगिता में भी वह पदक जीतकर पंजाब और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें