मोहाली। सेक्टर-80 स्थित वेपन्स मार्शल आर्ट एकेडमी की छात्राओं ने हाल ही में बठिंडा में आयोजित पंजाब स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मोहाली का नाम रोशन किया। द मिलिनियम स्कूल, बठिंडा में हुई इस प्रतियोगिता में एकेडमी की सहज ने क्योरोगी और पूमसे दोनों कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीते, जबकि खुशबू ने पूमसे में स्वर्ण और क्योरोगी में कांस्य पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के चलते उनका चयन अब कैडेट नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 21 से 23 नवंबर तक जालंधर में आयोजित की जाएगी।