फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सागर सिनोटिया बने नेशनल लेवल केस स्टडी कॉन्फ्रेंस में बी-प्लान कैटेगरी के विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सीजीसी लांडरां के चंडीगढ़ बिज़नेस स्कूल ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के एमबीए छात्र सागर सिनोटिया ने नेशनल लेवल केस स्टडी कॉन्फ्रेंस इंटरनोवेट 2025 में बी-प्लान कैटेगरी के अंतर्गत विशेष सम्मान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता सेंटर फॉर केस रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट के सहयोग से आयोजित की गई। देशभर से आए 30 से अधिक प्रतिभागियों में सागर ने अपनी केस स्टडी के साथ अपनी रिसर्च और एनालिटिकल क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सीबीएसए की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. रमनीप सैनी और कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने सागर को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें