फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर सफाई सेवकों ने ईओ और एमई के कमरे के आगे फेंका कूड़ा

विज्ञापन
नगर परिषद दफ्तर में सफाई कर्मियों ने फेंका कूड़ा। - फोटो : ?????????
विज्ञापन
डेराबस्सी। वेतन न मिलने से गुस्साए सफाई सेवकों ने नगर परिषद कार्यालय में कूड़ा फेंककर रोष प्रकट किया। माहौल उस समय पर तनावपूर्ण हो गया जब प्रदर्शन कर रहे सफाई सेवकों की बात सुनने के लिए ईओ जगजीत सिंह जज तैयार न हुए। इससे भड़के सफाई सेवकों ने ईओ व एमई के कमरे के आगे कूड़े ढेर लगाकर प्रदर्शन किया। मामला तूल पकड़ता देख परिषद के अधिकारियों को पुलिस बुलानी पड़ी। थाना प्रभारी सतिंदर सिंह ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समस्या का हल करवाने का आश्वासन देकर शांत करवाया।
विज्ञापन

नगर निगम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान हरविंदर कुमार ने बताया कि परिषद में कई कर्मी ठेके पर काम करते हैं जिनको ठेकेदार की ओर से दो महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा है। त्योहारों को देखते हुए विभिन्न विभागों व ठेकेदारों की ओर से कर्मचारियों को वेतन के अलावा बोनस दिए जा रहे हैं। परंतु उनका ठेकेदार वेतन नहीं दे रहा है।
सफाई सेवकों के अलावा पानी की सप्लाई में ठेके पर तैनात कर्मचारियों को भी ठेकेदार की ओर से वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस बारे में जब वह नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत देते हैं तो वह कर्मचारियों का साथ देने की बजाय ठेकेदार का साथ देते हैं। इससे परेशान होकर उन्होंने वीरवार को नगर परिषद दफ्तर के आगे धरना दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि धरने के दौरान उन्होंने ईओ जगजीत सिंह जज सहित अन्य अधिकारियों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने बात सुनने से मना कर दिया। इसके चलते उन्हें कमरों के आगे कूड़ा फेंकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें