फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सफाई सेवक मजदूर यूनियन ने मेयर से उठाईं कर्मचारियों की मांगें

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सफाई सेवक मजदूर यूनियन ने वीरवार को नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में यूनियन प्रतिनिधियों ने सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया। यूनियन ने पब्लिक टॉयलेट्स पर दोनों शिफ्टों में पर्याप्त स्टाफ तैनात करने, सीवरमैनों का लंबित एरियर और अन्य बकाया राशि जारी करने तथा गुड़-तेल और झाड़ू भत्ते की राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा कराने की मांग रखी।
विज्ञापन

इसके अलावा कर्मचारियों को ईएसआई और पीएफ की सुविधा उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक माह की 7 तारीख तक वेतन जारी करने की मांग भी की गई। यूनियन का कहना था कि भत्तों और अन्य सुविधाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान मेयर सरबजीत सिंह समाना ने यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि 26 जून को होने वाली नगर निगम की हाउस मीटिंग में पब्लिक टॉयलेट कर्मचारियों से संबंधित प्रस्ताव तथा गुड़-तेल भत्ता सीधे खातों में भेजने का प्रस्ताव रखा जाएगा। उन्होंने यूनियन की कुल नौ मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन


बैठक में यूनियन के प्रधान अजीत सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी अंशुल शर्मा, सचिव परमिंदर सिंह, धनंजय कुमार, कर्मवीर, तुषार, सज्जन कुमार, सुनील और मारी मुथु सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें