फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बर्खास्त एआईजी राजजीत हुंदल को तीन दिन का और पुलिस रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस-नशा तस्कर गठजोड़ से जुड़े मामले में बर्खास्त एआईजी राजजीत हुंदल को तीन दिन का अतिरिक्त पुलिस रिमांड मिला है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने मंगलवार को उसे मोहाली अदालत में पेश किया था। एएनटीएफ ने कथित रिश्वत की पांच लाख रुपये की रकम बरामद करने के लिए पांच दिन का और रिमांड मांगा था।
विज्ञापन




अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद राजजीत हुंदल को तीन दिन के अतिरिक्त पुलिस रिमांड पर भेज दिया। एएनटीएफ ने दलील दी कि कथित रिश्वत की रकम की बरामदगी अभी बाकी है। पांच दिन की पूछताछ के दौरान भी रकम बरामद नहीं हो सकी। हुंदल ने रकम के संबंध में अपेक्षित जानकारी नहीं दी। उसकी हिरासत रकम की बरामदगी और अन्य तथ्यों की जांच के लिए जरूरी है। यह मामला एएनटीएफ थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 138 से संबंधित है। यह मई 2023 में दर्ज हुई थी।



मामले की पृष्ठभूमि

गिरफ्तारी के बाद पहली पेशी पर भी एएनटीएफ ने पांच लाख रुपये की कथित रिश्वत की रकम बरामद करने को रिमांड का आधार बताया था। तब अदालत ने पांच दिन की हिरासत मंजूर की थी। जांच के दौरान एक डीएसपी सरकारी गवाह बन गया है। एएनटीएफ अब हुंदल से वादामाफ गवाह बने डीएसपी के बयानों पर पूछताछ कर रही है। राजजीत हुंदल को 24 सितंबर को पटियाला से गिरफ्तार किया गया था, वह करीब तीन साल से फरार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें