फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आरडब्ल्यूए सेक्टर-21 ने बैठक में सेक्टर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-21 पार्ट-3 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आरके मलिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद सुनीत सिंगला और रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के प्रधान वेदपाल नरवाल ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर वेदपाल नरवाल ने सेक्टर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और बताया कि आरडब्ल्यूए सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था और खाली प्लॉटों में खड़ी घास की कटाई जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दे रही है।
कार्यक्रम के दौरान पिछली कार्यकारिणी में रहे पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ईश्वर शर्मा, मोनिका, संस्थापक सदस्य आजाद नरवाल, राज सिंह बालियान, ओपी रंगा, जयबीर नरवाल, महासचिव शंकर शर्मा, एमएस. बेनीवाल, गुरमीत यादव, आई.एस. कोडान, रविंदर पाठक, सीएओ ओपी वर्मा, जीआर. डुल्ल, धर्मबीर चोपड़ा, अनिल गुप्ता, आरसी कंबोज, सतपाल सांगवान, सीनियर सिटीजन रघबीर सिंह, देवेंद्र मलिक सहित अन्य विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें