फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शहर में आतिशबाजी के व्यापार संबंधी नियमों की उड़ रही सरेआम धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। कुराली में आतिशबाजी के व्यापार संबंधी नियमों की धज्जियां उड़ रही है जबकि प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सो रहा है। भारतीय भारतीय किसान यूनियन (कादियां) के जिला अध्यक्ष रेशम सिंह बडाली के नेतृत्व में किसानों ने मोरिंडा रोड से शहर के मुख्य चौक तक विरोध मार्च निकाला और सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके यूनियन ने कार्रवाई न किए जाने पर मोरिंडा रोड ट्रॉलियों से जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर रेशम सिंह बडाली, सुखदीप सिंह पपराली, दीप सिंह सिंघपुरा, अमरजीत सिंह ककराली, सज्जन सिंह, गुरदीप सिंह बडाली, जरनैल सिंह व अन्य ने कहा कि शहर का मोरिंडा रोड व बडाली रोड आतिशबाजी के बारूद से भर चुका है। प्रशासन व सरकार के दावों के उल्ट आतिशबाजी के व्यापार संबंधी नियमों की पूरी तरह से अनदेखी की जा रही है। रेशम सिंह बडाली व अन्य ने कहा कि शहर में 300 से ज्यादा बड़ी दुकानें खुल चुकी हैं जबकि लाइसेंस केवल दो दर्जन व्यापारियों के पास ही है। प्रशासन की मिलीभगत के साथ यह धंधा जोरों पर चल रहा है और शहर वासियों की जान-माल से खिलवाड़ हो रहा है। इस अवैध बाजार के कारण मोरिंडा रोड और बडाली रोड पर हमेशा जाम लगा रहता है और लोग जाम में परेशान रहते है।
चेतावनी- दो दिन में कार्रवाई नहीं तो मोरिंडा रोड को किया जाएगा जाम
किसानों को अपनी पराली जलाने का भी अधिकार नहीं है, जबकि जहरीला धुआं फैलाकर पर्यावरण को प्रदूषित करने वाले आतिशबाजी का खुलेआम व्यापार हो रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि अवैध तौर पर आतिशबाजी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और शहर को राख होने से बचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाए। उन्होंने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने कोई कार्रवाई न की तो ट्रॉलियां लगाकर मोरिंडा रोड को बंद कर दिया जाएगा तथा कड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें