फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रुक्मिणी ने श्रीकृष्ण को भेजा संदेश, कथा में सुनाया विवाह प्रसंग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु, मंदिर में गूंजे जयकारे
विज्ञापन


मोहाली। फेज-6 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन का आनंद लिया।



वृंदावन से पहुंचे कथा वाचक श्री केशव आचार्य जी महाराज ने बताया कि रुक्मिणी भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मान चुकी थीं। उनके भाई ने जब उनका विवाह शिशुपाल से तय कर दिया तो रुक्मिणी ने श्रीकृष्ण को संदेश भेजकर उन्हें अपने साथ ले जाने का आग्रह किया। भगवान श्रीकृष्ण ने उनकी पुकार स्वीकार की और रुक्मिणी का हरण कर उनसे विवाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कथा वाचक ने कहा कि भगवान के प्रति सच्ची भक्ति और अटूट विश्वास रखने वाले भक्त पर सदैव प्रभु की कृपा बनी रहती है। रुक्मिणी विवाह के दौरान मंदिर परिसर में विवाह जैसा माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उत्सव मनाया। भजन-कीर्तन और श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।



आयोजक रीटा गुप्ता पत्नी अश्वनी गुप्ता ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। कथा का समापन बुधवार को होगा। सुबह कथा के बाद दोपहर एक बजे भंडारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें