फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रूडी मारका शराब से दूर रहने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। रूड़ी मारका शराब के खतरनाक असर को देखते हुए एक्साइज विभाग ने लोगों से कहा है कि इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें। एक्साइज कमिश्नर जतिंदर जोरवाल के निर्देश पर गांव पलहेड़ी में एक्साइज इंस्पेक्टर विकास भाटेजा ने एक मुहिम की शुरुआत की। गांव निवासियों से कहा कि जहरीली शराब सेहत के लिए जहर के समान है। इसके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पटियाला जोन के डिप्टी कमिश्नर (एक्साइज) तरसेम चंद और रूपनगर रेंज के असिस्टेंट कमिश्नर (एक्साइज) अशोक छलहोत्रा की देखरेख में विभाग की और से टीमें बना कर लगातार गांवों का दौरा कर रही हैं। विकास भाटेजा ने गांव निवासियों को बताया कि अगर कहीं भी रूडी मारका शराब बिकती दिखे तो तुरंत सूचना दें, ताकि उस पर कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया कि असली बोतल और नकली ब्रांड में फर्क समझना बेहद जरूरी है। नकली शराब बिना क्वालिटी चेक करके तैयार की जाती है। इसमें ऐसे केमिकल मिलाए जाते हैं जो लीवर, किडनी और दिल पर सीधा असर डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें