फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठ बोलकर 65 लाख का सौदा किया, न जमीन दी न पैसे वापिस किए, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर झूठ बोलकर 65 लाख रुपये में जमीन का सौदा करके 17 लाख रुपये ठगने के आरोप में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर हरप्रीत सिंह निवासी शेखन माजरा जिला मोहाली के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए दबिश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अंकित मलिक निवासी चंडीगढ़ ने बताया कि उसने हरप्रीत सिंह के साथ 65 लाख 50 हजार रुपये में जमीन का सौदा किया था और इसके लिए 17 लाख रुपये एडवांस दिए थे। आरोपी ने झूठ बोला था कि वह इस जमीन का अकेला मालिक है और इस प्रॉपर्टी का कोई भी केस नहीं चल रहा है। लेकिन बाद में उसे पता चला कि इस जमीन का एक और साझेदार है और इस जमीन पर केस भी चल रहा है। इसके बाद उसने अपने पैसे वापिस मांगे तो आरोपी हरप्रीत सिंह ने पैसे देने से इनकार कर दिया और प्रॉपर्टी भी नहीं दी। अंकित मलिक ने इसकी शिकायत एसएसपी मोहाली को दर्ज कार्रवाई थी। इस मामले के जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसएसपी मोहाली के आदेशों पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें