फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैट बेचने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी, दंपती के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पुलिस ने ढकोली निवासी एक दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। फिलहाल नामजद व्यक्ति फरार है, लेकिन पुलिस उनकी तलाश में अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर रही है। पुलिस का दावा है, कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उषा शर्मा पत्नी विजय शर्मा निवासी मकान नंबर 548 शिवा एनक्लेव पभात रोड जीरकपुर ने 20 फरवरी, 2020 को एसएसपी मोहाली के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उसने दावा किया है कि उसने पवन कुमार पुत्र कीमती लाल और उसकी पत्नी रोशनी निवासी ममता एनक्लेव ढकोली जीरकपुर के साथ जीरकपुर में एक फ्लैट के सौदे का इकरारनामा 30 लाख रुपये में किया था, इस दौरान 15 लाख रुपये का भुगतान कर दिया।
आरोप के मुताबिक आरोपी पति-पत्नी ने न तो फ्लैट की रजिस्ट्री करवाई और न ही उसके पैसे वापस किए। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी, जिसके बाद मामले की पड़ताल डीएसपी कमांड से करवाने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में पवन कुमार पुत्र कीमती लाल और उसकी पत्नी रोशनी मदान निवासी ममता एनक्लेव ढकोली जीरकपुर के खिलाफ धारा 420 और 120बी के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है।
इस मामलेे की पड़ताल कर रहे जांच अधिकारी रामेश्वर दास ने बताया कि मामले की जांच जारी है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें