डेराबस्सी। रामगढ़ रोड पर मुबारकपुर- सुंडरां रोड के चौराहे की खस्ताहालत के कारण राहगीरों समेत स्थानीय लोगों को आ रही समस्या दूर करने का काम आने वाले 20 दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए पंजाब सरकार से 11 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपए मंजूर हो चुका है और टेंडर अलॉट किया जा रहा है। हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि फिलहाल राहगीरों को पूरी राहत देने के लिए पानी की निकासी और गटके डाल मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। बारिश न पड़ी तो यह चौराहे का काम 2 महीने में पूरा कर दिया जाएगा।