फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लुटेरों ने आइसक्रीम विक्रेता पर हमला कर नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में कानून व्यवस्था इस कद्र चरमरा गई है कि अब यहां कोई भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। क्योंकि आए दिन शहर में लूटपाट, झपटमारी और चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। शहर में लुटेरे दिन रात सक्रिय रहते हैं। इसी तरह बुलेट सवार लुटेरों ने एक आइसक्रीम विक्रेता पर हमला करके उससे नकदी लूट ली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार की रात को करीब 11 बजे एक आइसक्रीम विक्रेता जो कि कई साल से बलटाना की फर्नीचर मार्केट में आइसक्रीम की रेहड़ी लगता है, रात को अपना काम निपटाकर अपने घर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में बुलेट मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उसको रोककर आइसक्रीम मांगी। जैसे ही वह आइसक्रीम निकालने के लिए रेहड़ी की तरफ झुका तो युवकों ने उसके ऊपर डंडों से हमला कर दिया। सिर पर डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसकी जेब में रखे हुए करीब 600 रुपये लूटकर फरार हो गए। राहगीरों ने उसे वहां से उठाकर ढकोली के अस्पताल में भर्ती करवाया।
यह मारपीट और लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें