फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव त्यूड़ में लुटरों ने दुकानदार पर हमला कर नगदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। गांव त्यूड़ में अज्ञात बाइक सवार लुटेरों ने दुकानदार मुकेश कुमार उर्फ तोता पर दुकान में घुस कर हमला कर दिया और उसे गंभीर रूप से घायल करके दुकान में रखे गल्ले से नगदी चोरी कर ली और भाग गए। सरकारी अस्पताल खरड़ में उपचाराधीन दुकान मुकेश कुमार उर्फ तोता ने बताया कि वह रोजाना की तरह शाम के समय दुकान में अपना हिसाब कर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात नौजवान एक बाइक पर आए उन्होंने अपने मुंह ढके थे।
विज्ञापन

दोनों नौजवानों में से एक नौजवान दुकान में दाखिल हुआ और कुछ सामान लेकर वापस चला गया परंतु कुछ देर बाद ही वह नौजवान दोबारा दुकान में दाखिल हुआ और काउंटर के अंदर आकर गल्ले के पास खड़ा हो गया। शक होने पर जब वह उठने लगा तो अचानक ही उक्त नौजवान ने उसे मारने की नीयत से किरच से उस पर हमला कर दिया परंतु उसने हिम्मत दिखाते हुए नौजवान की बांह पकड़ ली और इसी बीच उसके साथ हाथापाई हो गई। इसी बीच दुकान के बाहर खड़ा नौजवान भी दुकान के अंदर आ गया और उसने भी उसके सिर पर कई वार कर दिये परंतु उसने काबू किये गये लुटेरे को नही छोड़ा। इसी बीच एक लुटेरे ने गल्ला खोल कर उससे नगदी निकाल ली और दुकान के बाहर भाग गया। इस दौरान सिर में गंभीर चोट लग जाने के कारण उसकी पकड़ कुछ ढीली पड़ गई और काबू किया गया लुटेरा भाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें