फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बारिश से सड़कें लबालब, वाहन चालक और राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर के विकास के दावों की शुक्रवार को उस समय पोल खुल गई जब सुबह हुई बारिश से जगह-जगह जल भराव हो गया। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एनके शर्मा रोड पर दो जगह पर करीब एक-एक फीट तक पानी भर गया। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस सड़क के संबंध में पहले भी खबरें प्रकाशित हुई थीं इसके बाद भी नगर परिषद ने इसे ठीक नहीं करवाया।
विज्ञापन

लोहगढ़ में स्थित विश्वकर्मा मंदिर के आगे की सड़क जो कि 23.90 लाख रुपये की लागत से बनाई गई थी। 25 नवंबर 2024 को हलका विधायक ने इसका उद्घाटन किया था। लेवल सही न होने के कारण इसमें पानी भर जाता है। मंदिर जाने वाले लोगों को पानी से होकर जाना पड़ता है। शुक्रवार को बारिश होते ही यहां पानी भर गया। पानी निकासी के लिए बना चैंबर ठीक उसी जगह पर है, जहां पर नींव का पत्थर लगाया गया है। बारिश के पानी को निकालने के लिए नींव के पत्थर के आगे बने चैंबर में लोग डंडे मारते दिखाई दिए, तब जाकर कहीं दो घंटे के बाद यहां से पानी की निकासी हुई। लोगों का कहना है कि आज तो सिर्फ 15 मिनट के लिए ही बारिश हुई थी, इतने में ही यह हालत हो गई। आने वाले बरसात के दिनों में अगर भारी बारिश हो गई तो यहां से लोगों का आनाजाना बंद होने से इनकार नहीं किया जा सकता।


यहां पर अगर पानी रुकता है तो हम चेक करवा लेंगे। अगर चैंबर में कोई समस्या होगी तो उसकी सफाई करवा दी जाएगी और अगर रोड का लेवल सही न हुआ तो ठेकेदार को बोलकर उसे ठीक करवा दिया जाएगा। -जतिंदर सिंह बैंस, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें