डेराबस्सी। गांव सैदपुरा से हैबतपुर को जाती सड़क का काम पूरा न होने के कारण लोगों में रोष है। गांववासियों ने ठेकेदार की तरफ से सड़क का काम पूरा करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
गुरप्रीत सिंह, निर्मल सिंह, जगतार सिंह, शेर सिंह, राम सिंह, सुखदेव सिंह, जीवन राम, पवन कुमार, जरनैल सिंह, पम्मी लाल सहित अन्य ने बताया कि कार्य को शुरू किए तीन महीने से अधिक का समय हो गया है। इसके बावजूद अभी तक सड़क का काम अधूरा है। सड़क पर जगह-जगह खुदाई की हुई है व बड़े-बड़े मिट्टी के ढेर लगे हैं। इस कारण यहां से निकलने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि काउंसिल अधिकारियों को कई बार सड़क का काम पूरा करवाने की गुहार लगाई जा चुकी है परंतु कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
कोट...
लोगों को समस्या नहीं आने दी जाएगी। ठेकेदार को जल्दी काम पूरा करने की हिदायत की जाएगी।
-जगजीत सिंह जज, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल