फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हाथ से रगड़ते ही उखड़ने लगी सड़क, गुणवत्ता पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम के अधीन गांव संभालकी में बनी एक नई सड़क अगले ही दिन उखड़ने लगी। इस घटना से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। वार्ड नंबर 41 की पार्षद गुरप्रीत कौर उभा ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। पार्षद गुरप्रीत कौर उभा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सड़क की सतह पर हाथ से रगड़ने पर ही निर्माण सामग्री उखड़कर बाहर आने लगती है।
विज्ञापन

उभा ने कहा कि यह स्थिति सामग्री की गुणवत्ता और संबंधित अधिकारियों की निगरानी पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने जनता के कर से होने वाले विकास कार्यों में लापरवाही को अस्वीकार्य बताया। सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित करना संबंधित विभाग और अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। पार्षद उभा ने सड़क में इस्तेमाल सामग्री के नमूने लेकर सरकारी प्रयोगशाला में जांच करवाने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्य का तकनीकी निरीक्षण भी करवाने की मांग की। उभा ने कहा कि यदि जांच में ठेकेदार या अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है, तो सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि विकास कार्यों का लाभ आम लोगों को लंबे समय तक मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें