मोहाली। मैं शहर के फेज-5 का रहने वाला हूं। यहां रोड गली टूटी होने के कारण परेशानी होती है। सड़क किनारे बनी रोड गली की हालत खराब होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं होती है। इस वजह से गिरने का खतरा बना रहता है। सड़क और रोड गली की मरम्मत समय पर नहीं होने से समस्या बनी हुई है। इससे वाहन चालकों और पैदल आने-जाने वाले लोग भी परेशान होते हैं। टूटी रोड गली के कारण सड़क की व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। नगर निगम विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर रोड गली की जल्द मरम्मत करवाई जाए। छोटी-छोटी समस्याओं को समय रहते ठीक कर दिया जाए तो आगे चलकर परेशानी बढ़ने से रोका जा सकता है। - सुरेश कुमार निवासी फेज-5