फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीरमुछल्ला में सड़क बनाने और ड्रेन का काम शुरू, नहीं होगी ओवरफ्लो की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण पीरमुछल्ला इलाके की सड़कें खस्ताहाल हो गईं थी और ड्रेनेज भी ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़कों पर बह रहा था। यह समस्या लंबे समय से चली आ रही थी और लोग इस भारी परेशानी का सामना कर रहे थे। लेकिन अब इलाके के लोगों को टूटी सड़कों और ओवरफ्लो सीवरेज से राहत मिलने वाली है। क्योंकि खस्ताहाल ड्रेनेज और सड़क के निर्माण के लिए 46 लाख रुपये की लागत से काम शुरू किया गया है। इसका उद्घाटन शुक्रवार को नगर परिषद के प्रधान उदयवीर सिंह ढिल्लों ने किया। अब यह काम पूरा होने के बाद लोगों को ओवरफ्लो सीवरेज और टूटी सड़कों की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

वहीं, इस संबंधी लोगों का कहना है कि इलाके में बीते तीन साल से कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। पीरमुछल्ला के वार्ड नंबर 11 में चिनार होम्स सोसाइटी को जाने वाली इस गली में ड्रेनेज और सड़क का बुरा हाल था और लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया था। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए परिषद प्रधान ने यह काम शुरू करवाया है। इस दौरान मौके पर मौजूद वार्ड नंबर 11 से पार्षद गुरजीत कौर पुनिया के पति और समाजसेवी गुरसेवक पुनिया ने बताया कि यहां सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी सड़क पर ही फैला रहता था, जिस कारण सड़क भी पूरी तरह टूटी चुकी थी।

उन्होंने बताया कि यहां दोनों काम एक साथ शुरू किए गए हैं। यहां पर 46 लाख रुपये की लागत से 1300 फीट लंबी सड़क और 400 मीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाई जा रही है। इसे लगभग एक महीने में पूरा कर दिया जाएगा। पुनिया ने बताया कि जुलाई में हुई बरसात के कारण यह इलाका बाढ़ की चपेट में आ गया था। इस कारण लोगों को बेहद परेशानी झेलनी पड़ी थी। बाढ़ का इतना पानी आ गया था कि लोगों ने अपने घरों के गेट बांध बनाकर बंद कर दिए थे। इसके लिए पानी की निकासी के लिए 400 मीटर डाली जा रही ड्रेन का लोगों को बेहद फायदा होगा। लोगों ने परिषद प्रधान उदयवीर ढिल्लों और गुरसेवक पुनिया का काम शुरू करवाने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें