फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-5 में रोड गली टूटी, गिरने का खतरा बना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मैं फेज-5 का रहने वाला हूं। पार्किंग एरिया में लगी रोड गली टूटी हुई है। बारिश का पानी जमा होने के साथ पैर रखने पर गिरने का खतरा बना है। रोड गली जाम होने के कारण बारिश का पानी भर जाता है। पानी भरने से सड़क के टूटे हिस्से और गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के गिरने की आशंका रहती है। बारिश के दौरान रोड गलियों की स्थिति और खराब हो जाती है। कई स्थानों पर पानी की निकासी ठीक नहीं होने के कारण सड़क पर काफी देर तक पानी जमा रहता है। इससे सड़क की हालत लगातार बिगड़ रही है। पैदल चलने वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेरी नगर निगम से मांग है कि टूटी सड़कों और गलियों की जल्द मरम्मत करवाई जाए। साथ ही बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि जलभराव की समस्या दूर हो सके। - तेजिंदर सिंह निवासी फेज-5, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें