फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांडरां में सड़क हादसा : बी.टेक छात्र की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। बुधवार शाम लांडरां से बनूड़ जाने वाले बाबा बंदा सिंह बहादुर मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में बी.टेक. के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात ट्रक से मोटरसाइकिल की टक्कर हुई थी। मृतक छात्र की पहचान सोनीपत निवासी हरस के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह लांडरां के पास झंझेरी स्थित एक कॉलेज में बी.टेक. तृतीय वर्ष का विद्यार्थी था। घायल छात्र को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस चौकी इंचार्ज बरमा सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें