फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने एसएसपी से की मुलाकात, समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त एसएसपी वरुण शर्मा से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को जिले का कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं दीं और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन




एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर) ने प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इसमें सेवानिवृत्त डीएसपी सतिंदर कुमार और जी.पी. सिंह सहित कई अधिकारी शामिल थे। बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ। एसएसपी वरुण शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि उनकी जायज समस्याओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने उचित समाधान का आश्वासन दिया। एसएसपी ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विभाग और समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें