जीरकपुर। उमस भरी गर्मी के बीच बुधवार को अघोषित बिजली कटौती ने शहर के कई इलाकों के लोगों की परेशानी बढ़ा दी। पालम एन्क्लेव, जरनैल एन्क्लेव-1 व 2, यूनिसिटी मिस्टिक होम्स और न्यू डिफेंस एन्क्लेव में सुबह करीब 11 बजे बिजली गुल हो गई। आपूर्ति बाधित होने से पंखे और कूलर बंद हो गए और लोगों को गर्मी व उमस में परेशानी झेलनी पड़ी।
स्थानीय निवासी गुरवीर सिंह, मनप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह, दिलावर सिंह, जगतार सिंह, अमन कुमार और रजिंदर सिंह ने बताया कि बिजली कट से बच्चों, बुजुर्गों और घर से काम करने वालों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई लोगों ने विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर आपूर्ति बहाल होने की जानकारी लेने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में फाल्ट या मरम्मत के कारण बिजली बंद करनी हो तो पहले सूचना दी जानी चाहिए, ताकि जरूरी इंतजाम किए जा सकें। उन्होंने अघोषित कटौती पर रोक लगाने और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। इसके साथ ही बिजली बंद करने से पहले उपभोक्ताओं को सूचना दी जाए और गर्मी के दौरान आपूर्ति निर्बाध रखने के लिए व्यवस्था मजबूत की जाए।