फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक महीने से सीवरेज के गंदे पानी में जीने को मजबूर स्वास्तिक विहार के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर के अंतर्गत आने वाली स्वास्तिक विहार कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था चरमराने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब एक महीने से कॉलोनी की सड़कों पर गंदा पानी जमा होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और क्षेत्र में बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार बिना बारिश के भी कई स्थानों पर सीवरेज का पानी जमा है। बच्चों को स्कूल जाने और लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से निकलने में कठिनाई हो रही है। स्वास्तिक विहार रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान राहुल राणा, वरिष्ठ उपप्रधान वेद प्रकाश गोयल, उपप्रधान आर.एस. अहलावत, महासचिव गुलशन भसीन तथा कोषाध्यक्ष सचिन राणा ने बताया कि मकान नंबर 733 के सामने किए गए कथित अवैध निर्माण से सीवरेज लाइन प्रभावित हुई है, जिससे पानी की निकासी बाधित हो गई।
निवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर नगर परिषद को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं वार्ड के नवनियुक्त पार्षद नछत्तर सिंह ने भी मामले में प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कॉलोनीवासियों की प्रमुख मांगें
सीवरेज जाम की तत्काल तकनीकी जांच करवाई जाए
जल निकासी व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए
अवैध निर्माण संबंधी शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो
मानसून से पहले स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए
क्षेत्र में सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें