निवासियों ने कहा कि ग्रीन एन्क्लेव कॉलोनी को बने हुए 25 साल से अधिक समय बीत चुका है, फिर भी सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। उनका कहना था कि जब आसपास की कॉलोनियों को नगर निगम की सीमा में शामिल किया जा सकता है, तो उनकी कॉलोनी को क्यों नहीं किया गया।
मोहाली के बलोमाजरा स्थित ग्रीन एन्क्लेव कॉलोनी के निवासियों ने बुधवार को सरकार और स्थानीय विधायक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि नई नगर निगम हदबंदी में उनकी कॉलोनी को शामिल नहीं किया गया है, जिससे वे बेहद नाराज हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, वे आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेता को कॉलोनी में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
निवासियों ने कहा कि ग्रीन एन्क्लेव कॉलोनी को बने हुए 25 साल से अधिक समय बीत चुका है, फिर भी सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। उनका कहना था कि जब आसपास की कॉलोनियों को नगर निगम की सीमा में शामिल किया जा सकता है, तो उनकी कॉलोनी को क्यों नहीं किया गया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर कुलविंदर सिंह काका, प्रीति, कविता, आयुष, सरिता भाटिया, सरपंच उपदेश कौर, राजिंदर सिंह सहित कई निवासी मौजूद रहे।