फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एकता विहार में नो पार्किंग से लोग परेशान, ट्रकों से रास्ता बंद करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
30 फीट चौड़ी सड़क पर एक वाहन निकलना भी मुश्किल, ट्रक से टकराकर स्कॉर्पियो हुई क्षतिग्रस्त लोगों ने नगर परिषद से कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। वार्ड नंबर पांच के अंतर्गत आने वाली एकता विहार मार्केट में पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि रविवार रात सोसाइटी के एक निवासी की स्कॉर्पियो ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई थी। मार्केट के सामने करीब 30 फीट चौड़ी सड़क पर दुकानदारों और टेंट हाउस के सामान से भरे ट्रकों के खड़े रहने से रास्ता संकरा हो जाता है। हालात ऐसे हैं कि मुश्किल से एक वाहन ही निकल पाता है। यदि दो वाहन आमने-सामने आ जाएं तो जाम लग जाता है और कई बार विवाद की स्थिति पैदा हो जाती है। स्थानीय निवासी रवि कुमार, पप्पू कुमार, प्रीतम कुमार, कृष्ण कुमार, सईदुल, सुरिंदर कुमार, राजू, मुस्तफा, सद्दाम व अन्य ने बताया कि मार्केट में एक टेंट हाउस संचालित है। इसके मालिक की ओर से सामान से भरे ट्रक दुकान के सामने गली में खड़े कर दिए जाते हैं। इन ट्रकों के कारण सड़क का आधे से अधिक हिस्सा घिर जाता है और लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। ट्रकों में लदे बड़े-बड़े लोहे के पाइप भी बाहर की ओर निकले रहते हैं, जो रात के अंधेरे में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। उनका कहना है कि एक ट्रक कई कारों के बराबर जगह घेरता है और इसकी वजह से रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। एकता विहार सोसाइटी में आने-जाने के लिए यही मुख्य रास्ता है, ऐसे में ट्रकों के खड़े रहने से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जब वे टेंट हाउस संचालक से ट्रक हटाने और रास्ता खुला रखने की बात करते हैं तो समस्या का समाधान करने के बजाय उनके साथ बहस और झगड़ा किया जाता है।
सड़क पर किया है अवैध कब्जा
लोगों के अनुसार, टेंट हाउस संचालक आसपास के खाली प्लॉटों में अपना सामान रखता है, जबकि इन प्लॉटों में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था करके सड़क पर जाम की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। लोगों ने आरोप लगाया कि मार्केट में सड़क पर अवैध कब्जा किया गया है। इस संबंध में नगर परिषद को कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने मार्केट में सड़क और पार्किंग के लिए नियमों के अनुसार पर्याप्त जगह नहीं छोड़े जाने पर भी सवाल उठाए और इसकी जिम्मेदारी नगर परिषद के अधिकारियों पर डाली। स्थानीय लोगों ने वार्ड पार्षद और नगर परिषद अधिकारियों से मांग की है कि सरकारी सड़क पर हो रहे अवैध कब्जे को हटाकर रास्ता खुला करवाया जाए और पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
हमारे पास शिकायत आई थी। मैंने टीम भेजकर मौका चेक करवाया था। ट्रक पार्किंग एरिया में खड़ा है जिसको हटाने की जिम्मेदारी पुलिस की है। - विपिन कंबोज, इंस्पेक्टर एनक्रोचमेंट


कोट्स

जैसे ही मेरे पास ट्रक की लोकेशन पहुंचेगी, टीम भेजकर ट्रक को हटा दिया जाएगा। - मलकीत सिंह, बलटाना चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें