फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मीरपुर निवासी बिजली कट से परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। स्थानीय सेक्टर-पांच में पड़ते गांव मीरपुर निवासियों को बिजली कट से परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि एक ट्रांसफार्मर पर ज्यादा लोड पड़ने कारण फ्यूज उड़ जाता है। जिस कारण लोगों को घंटों बिना बिजली के रहना पड़ता है।
विज्ञापन

संजीव कुमार, मलकीत, राम, अरविंद, सोनू, दर्शन, शिंदर सहित अन्य ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही बिजली जाने की समस्या शुरू हो जाती है। गांव वासियों ने आरोप लगाया कि पावरकॉम के अधिकारी बिना जरूरत वाले क्षेत्र में ट्रांसफार्मर लगा रहे हैं। इस संबंधी पावरकॉम के एक्सईएन इंद्रप्रीत सिंह ने भरोसा दिया कि जल्द ही मौके का दौरा कर समस्या का हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए मुबारिकपुर क्षेत्र में तीन नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें