फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर नगर परिषद अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद जीरकपुर में होने वाले विकास कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। दरअसल ये फेरबदल चुनाव जीतकर आए नए पार्षदों के लिए हुआ है, ताकि उन्हें विकास कार्य करवाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन

दिलचस्प बात यह है कि शहर के अधिकतर विकास कार्य सिविल कार्यों से जुड़े हैं, जिसके लिए स्थानीय नगर परिषद के पास केवल एक जूनियर इंजीनियर है, जबकि बाकी सिविल कार्यों का निपटारा इलेक्ट्रिकल शाखा के तीन जेई की मदद से किया जाएगा। राजीव शर्मा सिविल श्रेणी से संबंधित इकलौते जेई हैं, जिन्हें चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से पंचकूला रोड के दाईं ओर के क्षेत्र में कार्यों का जिम्मा सौंपा गया है।
ईशान देखेंगे स्ट्रीट लाइटों का काम
जेई ईशान इलेक्ट्रिकल श्रेणी से संबंध रखते हैं। इसलिए उन्हें पूरे शहर की स्ट्रीट लाइटों की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया था। अब फेरबदल के बाद जेई ईशान को चंडीगढ़-अंबाला हाईवे के दाईं ओर स्ट्रीट लाइटों की देखरेख का कार्य सौंपा गया है। इसके अलावा चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से पटियाला रोड के दाईं ओर स्थित क्षेत्र में होने वाले सिविल कार्यों का काम भी सौंपा गया है।
विज्ञापन

कुलवंत सिंह का बढ़ा कार्यभार
जेई कुलवंत सिंह जल एवं सीवरेज विभाग का कार्यभार देख रहे हैं, जिनका काम बढ़ा दिया गया है। अब जेई कुलवंत सिंह को चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से पटियाला रोड के बाईं ओर स्थित सीमा में होने वाले कार्यों की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। इसके अलावा पूरे शहर में जल एवं सीवरेज विभाग का कार्यभार पहले की तरह जेई कुलवंत सिंह ही देखते रहेंगे।
पवनदीप सिंह को सौंपा पार्कों का जिम्मा
जेई पवनदीप सिंह के कार्यक्षेत्र में थोड़ा बदलाव करते हुए नया क्षेत्र आवंटित किया गया है। उन्हें चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से पंचकूला रोड के बाईं ओर का क्षेत्र दिया गया है। पवनदीप सिंह क्षेत्र होने वाले सिविल कार्यों के साथ स्ट्रीट लाइटों का कार्यभार भी देखेंगे। इसके अलावा उन्हें शहर के सभी पार्कों की देखरेख के साथ-साथ सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का जिम्मा सौंपा गया है।
शहर में होने वाले विकास कार्यों के लिए अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है, ताकि नए चुनकर आए पार्षदों को काम करवाने में परेशानी का सामना न करना पड़े। - संदीप तिवाड़ी, ईओ (अतिरिक्त कार्यभार), जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें