कुराली। कृष्णा मंडी में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही। श्री सनातन धर्म मंदिर सभा और मिन्नी कृष्णा क्लब द्वारा सुबह श्री सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया, इसके बाद भजन-संकीर्तन का आयोजन हुआ जिसमें रतन रिशु, ओमेंदर ओमा और सिद्धार्थ सिद्ध ने राम भजनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। इस दौरान जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। भाजपा नेता विनीत जोशी, राकेश अग्रवाल, समाजसेवी दीपक शर्मा और रामलीला कमेटी के प्रधान गोपी राणा भी उपस्थित रहे। प्रबंधक राणा दविंदर कुमार और अश्वनी कुमार बिट्टू ने सभी गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया और लंगर भी लगाया।