फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेज-7 स्थित ब्रह्माकुमारी सुख शांति भवन में धार्मिक समागम आयोजित

विज्ञापन
समागम की शुरुआत करते हुए। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
मोहाली। फेज-सात स्थित ब्रह्माकुमारी सुख शांति भवन में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में एक धार्मिक समागम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता मोहाली-रोपड़ क्षेत्र के राजयोग केंद्रों की संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता बहन ने की। रोटरी इंटरनेशनल क्लब मोहाली के प्रधान केके सेठ, पार्षद परमजीत सिंह हैप्पी और सनातन धर्म मंदिर फेज सात के चेयरमैन डॉ. कुकू ने बतौर अतिथि शिरकत की। मोहाली, रोपड़, कुराली, खरड़, नूरपुर बेदी और मोरिंडा से सैकड़ों लोगों ने समारोह में हिस्सा लिया। प्रेमलता बहन ने कहा कि शिवरात्रि पर्व सब पर्वों में महान है। क्योंकि यह सर्वोच्च शक्ति परमात्मा शिव के अवतरण दिवस के साथ-साथ सर्व आत्माओं का भी जन्मदिवस है। परमात्मा शिव के भक्त और उनकी यादगार भारत के साथ-साथ विश्व के सभी देशों में पाई जाती हैं। यह पर्व सब धर्मों को एक सूत्र में पिरोने वाला है। राजयोग केंद्र मोहाली-रोपड़ क्षेत्र की सह-संचालिका ब्रह्माकुमारी डॉ. रमा बहन ने शिवरात्रि से जुड़ी व्रत, जागरण, भांग, अक-धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाने की रस्मों के आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट किए। रोटरी इंटरनेशनल क्लब मोहाली के प्रधान के.के. सेठ ने इस अवसर पर कहा कि इस स्थान से मानसिक शांति, खुशी और उत्साह की अनुभूति होती है। उन्होंने माउंट आबू के अनुभव व्यक्त करते हुए सबको राजयोग की विधि सीखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें