फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बाइक टैक्सी चालकों को राहत... नई बाइकों पर पीली नंबर प्लेट लगनी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के बाइक टैक्सी चालकों के लिए अच्छी खबर है। पिछले काफी समय से वह नई बाइकों को पर पीली नंबर प्लेट के लिए संघर्ष कर रहे थे। अब पहली नई बाइक को पीली नंबर प्लेट मिल गई है। इसके बाद से अब अन्य चालकों के लिए रास्ता खुल गया है। पहले सफेद नंबर प्लेट पर बाइक टैक्सी चलती थी, जिसकी वजह से चालकों का चालान कटता था।ट्राइसिटी राइडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान साहिल कुमार ने बताया कि वर्तमान में जब भी कोई नई बाइक खरीद कर उस पर पीली नंबर प्लेट जारी करने की मांग करता था तो डीलर व कंपनी की तरफ से मना कर दिया जाता था। एसोसिएशन ने सेक्टर-18 स्थित स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के समक्ष यह मांग रखी थी। एसटीए के अधिकारियों ने सभी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की और सभी को नए नियमों के बारे में समझाया। इसके बाद दोपहिया वाहन की एक निजी कंपनी ने एसटीए से लाइसेंस लिया और अब उन्होंने नई बाइक पर ही कमर्शियल नंबर प्लेट लगाकर देना शुरू कर दिया है। वीरवार को ऐसी पहली बाइक पर पीली प्लेट लगी। आने वाले दिनों में अन्य कंपनियां भी धीरे-धीरे इन्हीं नियमों को अपनाएंगे। इससे कई लाभ होंगे। अभी तक चालकों को सफेद नंबर प्लेट पर ही बाइक खरीदनी पड़ती थी। उसके बाद सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी के पास जाकर एनओसी लेनी होती थी और फिर उस सफेद नंबर प्लेट को पीली नंबर प्लेट में बदलना होता था। इसमें वह चालक नंबर प्लेट नहीं बदलवा पाते थे जिन्होंने बाइक लोन पर लिया हो, लेकिन अब इस नई व्यवस्था में लोन पर बाइक लेने वालों को भी पीली प्लेट मिलेगी। इससे चालकों को राहत मिली है क्योंकि सफेद नंबर प्लेट पर बाइक टैक्सी चलाने पर 10 हजार रुपये का चालान काटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें