कुराली। जिला कांग्रेस कमेटी मोहाली द्वारा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह जीती पडियाला के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजने के लिए राहत टीमों का गठन किया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गुरिंदर सिंह गिल, पूर्व पार्षद मलागर सिंह, पूर्व सरपंच हरजीत सिंह, बलबीर सिंह बिट्टू, पार्षद रमाकांत कालिया, सिटी कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गौतम, बहादर सिंह शेखपुरा, कुलदीप सिंह शेरगिल, परविंदर सिंह सैनी और पूर्व सरपंच सतिंदर सिंह सत्ती भी मौजूद थे।