फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, बाद में किसी और से की शादी

Thu, 23 Mar 2023 01:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, बाद में किसी और से की शादी
विज्ञापन

खरड़ का है मामला, 2015 में सोशल मीडिया पर मुलाकात के बाद हुई थी दोस्ती, केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। इलाके में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। व्यक्ति पहले महिला से संबंध बनाता रहा। वहीं बाद में किसी और लड़की से शादी कर ली। इस संबंध में थाना सदर खरड़ पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान कंवर रिपुदमन निवासी खरड़ के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता अंजू ठाकुर वासी चंडीगढ़ ने पुलिस को बताया कि 2015 में सोशल मीडिया के द्वारा उक्त आरोपी से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। अप्रैल 2018 में गर्भवती होने पर उसने गर्भपात करवा दिया। इसके बाद भी वह उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। वहीं अब उसने एक अन्य लड़की से शादी कर ली है। इस बात का पता चलने पर उसने अक्टूबर 2022 को एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। इसकी जांच डीएसपी खरड़-1 ने की। जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने डीए लीगल से सलाह लेकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें