फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक किलो अफीम रखने के मामले में आरोपी की नियमित जमानत याचिका मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक किलो अफीम मामले में नामजद आरोपी की नियमित जमानत याचिका पर जिला अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने बचाव और सरकारी पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जमानत याचिका को मंजूर कर लिया। अदालत में आरोपी के वकील ने तर्क दिया कि मामले में नामजद जशनप्रीत सिंह के विरुद्ध झूठा एवं निराधार मामला दर्ज किया गया है। उससे कोई वसूली नहीं की गई है। वह 17 अप्रैल 2025 से हिरासत में है। अब उसे आगे जांच की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

चालान पेश करने और सुनवाई पूरी करने में काफी समय लगेगा, इसलिए नियमित जमानत में रियायत दी जाए। दूसरी तरफ सरकारी वकील ने वर्तमान जमानत आवेदन का इस आधार पर विरोध किया कि आरोपी ने बिना किसी परमिट या लाइसेंस के एक किलोग्राम अफीम रखकर जघन्य अपराध किया है। इस प्रकार आरोपी जमानत का पात्र नहीं है। अदालत ने आरोपी को 25 हजार रुपये का जमानत बांड और इतनी की राशि की जमानत प्रस्तुत करने के निर्देश देकर उसकी नियमित जमानत याचिका को मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें