खरड़। दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 12वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा करवाई गई। इसमें 15 राज्यों की टीमों के लगभग पांच सौ बच्चों ने भाग लिया और गतका के जौहर दिखाए। इस चैंपियनशिप में रवलीन कौर मुंडी खरड़ ने सिंगल सोटी टीम और व्यक्तिगत में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। साथ ही इस खिलाड़ी को इस चैंपियनशिप में बेस्ट प्लेयर भी चुना गया। मुंडी खरड़ में इस खिलाड़ी का विशेष तौर पर सम्मान किया गया। इस मौके पर अमरीक सिंह हैप्पी, धनवंत सिंह छिंदा, मनदीप सिंह मुंडी खरड़, भूपिंदर सिंह मान, लाला रडियाला, हरभगत सिंह, तजिंदर सिंह, बेटी के पिता रविंदर सिंह तथा अशोक कुमार और हरजिंदर सिंह भी उपस्थित थे।